वर्षों का इंतज़ार खत्म: दुल्लापुर–बोड़ेमुड़ा और भदरापारा–बगाहीपारा मार्ग का भूमिपूजन संपन्न

सुशील जायसवाल

 

कोरबी चोटिया, पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र।

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित सड़क मांग आखिरकार साकार हो गई। गुरुवार को पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने दुल्लापुर से बोड़ेमुड़ा तक तथा मेन रोड चिरमिरी–भदरापारा से बगाहीपारा–बुड़ापारा तक बनने वाली पक्की सड़कों का विधिवत भूमिपूजन श्रीफल फोड़कर किया। ये दोनों सड़कें लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत हैं और लंबे समय से क्षेत्र की प्राथमिक मांग में शामिल थीं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यान सिंह मरकाम (जिलाध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं जिला पंचायत सदस्य, कोरबा), श्याम सिंह मरकाम (राष्ट्रीय महासचिव, गोंगपा भारत), कुलदीप सिंह मरकाम (विधायक प्रतिनिधि, पाली तानाखार), जनपद पंचायत सदस्य वेद प्रताप कोराम, दिनेश केराम, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, विभागीय अधिकारी, सहायक उप अभियंता एच.एन. शर्मा तथा ठेकेदार मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में कच्ची सड़कों की हालत बेहद खराब हो जाती थी, जिससे आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। पक्की सड़क निर्माण से अब क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सड़क स्वीकृति के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    तनेरा में रुंगटा खदान के खिलाफ उग्र हुंकार

    सुशील जायसवाल   34 दिनों से जारी धरना, गोगपा की आमसभा में ग्रामीणों का ऐलान – “जल, जंगल, जमीन से समझौता नहीं” गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले ग्राम तनेरा में शुक्रवार को आयोजित आमसभा और धरना प्रदर्शन ने आंदोलन को नया तेवर दे दिया। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में रुंगटा कंपनी की प्रस्तावित खदान के विरोध में पिछले 34 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सभा में सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी ने साफ संकेत दिया कि आंदोलन अब केवल विरोध नहीं, बल्कि जनसंकल्प का रूप ले चुका है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि खदान खुलने से क्षेत्र की जल, जंगल और जमीन पर गहरा संकट उत्पन्न होगा। उन्होंने चेताया कि पर्यावरणीय असंतुलन बढ़ेगा और हाथियों का आक्रमण भी तेज हो सकता है, जिससे ग्रामीण जीवन असुरक्षित हो जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पसान ब्लॉक इकाई अध्यक्ष दिनू आयम तथा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सभापति संतोष मरावी ने की। मंच से आंदोलन के नेतृत्वकर्ता मनोज मरावी, पुटी पखना के सरपंच चंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने कंपनी के प्रस्ताव का खुलकर विरोध किया। सभा के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में ऐलान किया — “किसी भी कीमत पर रुंगटा खदान नहीं खुलने देंगे।” आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन पसान तहसीलदार को सौंपा गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे एवं कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। धरना-प्रदर्शन के अंत में ग्राम पंचायत तनेरा के सरपंच प्रतिनिधि सरवन कुमार मरपची ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। तनेरा की यह जनसभा केवल विरोध का मंच नहीं रही, बल्कि आदिवासी अस्मिता और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए उठी सामूहिक आवाज के रूप में सामने आई — एक ऐसी चेतावनी, जिसे अनसुना करना आसान नहीं होगा।

    ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबी–मोरगा एनएच-130 पर भीषण सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत

    दो अन्य की हालत गंभीर, गांव में पसरा मातम सुशील जायसवाल | कोरबी मोरगा कोरबी–मोरगा क्षेत्र में बीती रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एनएच-130 पर अंबिकापुर–कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम केंद्ई आश्रम के पास तिवारी ढाबा के सामने रात लगभग 11:30 बजे तेज रफ्तार ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अंबिकापुर की ओर से चोटिया की दिशा में आ रही थी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में ग्राम सरमा निवासी धनपत अहीर (उम्र लगभग 45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कोरबी निवासी पप्पू पटेल सहित एक अन्य अज्ञात युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला और घायलों को डायल 112 की सहायता से पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। देर रात तक ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ➡️ प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार या वाहन अनियंत्रित होने की जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।    

    अन्य खबरे

    तनेरा में रुंगटा खदान के खिलाफ उग्र हुंकार

    तनेरा में रुंगटा खदान के खिलाफ उग्र हुंकार

    जांजगीर-चांपा में सनसनी: बहन से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने रची हत्या की साजिश, युवक को चाकू मारकर तालाब में फेंका

    जांजगीर-चांपा में सनसनी: बहन से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने रची हत्या की साजिश, युवक को चाकू मारकर तालाब में फेंका

    ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबी–मोरगा एनएच-130 पर भीषण सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबी–मोरगा एनएच-130 पर भीषण सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत

    वर्षों का इंतज़ार खत्म: दुल्लापुर–बोड़ेमुड़ा और भदरापारा–बगाहीपारा मार्ग का भूमिपूजन संपन्न

    वर्षों का इंतज़ार खत्म: दुल्लापुर–बोड़ेमुड़ा और भदरापारा–बगाहीपारा मार्ग का भूमिपूजन संपन्न

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार