बूढ़ा तालाब के पास ड्रग्स और हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

✍️ भागीरथी यादव 

 

रायपुर।

राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी और चौंकाने वाली सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बूढ़ा तालाब क्षेत्र के पास घेराबंदी कर एक युवक को एमडीएमए ड्रग्स, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शहर में नशे और अपराध के गठजोड़ पर एक बार फिर से करारा प्रहार हुआ है।

 

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक युवक चारपहिया वाहन में मादक पदार्थ लेकर बिक्री की नीयत से इलाके में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोका।

 

वाहन में सवार युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राहुल ठाकुर बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से एमडीएमए ड्रग्स, एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती से की गई पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई।

 

पुलिस ने आरोपी के पास से एमडीएमए ड्रग्स, पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, स्कॉर्पियो वाहन, नगद रकम और एक आईफोन जब्त किया है। इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/25 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 21(ए) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

 

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। राहुल ठाकुर वर्ष 2015 में हत्या के प्रयास के मामले में थाना पुरानी बस्ती से तथा वर्ष 2019 में मारपीट के प्रकरण में थाना कोतवाली से जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था।

 

गिरफ्तार आरोपी राहुल ठाकुर, पिता योगेंद्र ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, निवासी खोखोपारा, पंकज गार्डन के पास, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी को मादक पदार्थ और हथियार कहां से मिले और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

 

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को राजधानी में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार