
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कोरबा रेलवे स्टेशन में आवश्यक सुधारों की मांग अब तेज हो गई है। भारतीय युवा कांग्रेस, कोरबा द्वारा रेलवे प्रबंधन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्लेटफॉर्म नंबर 2 तक सुरक्षित और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की बात उठाई गई है। वर्तमान में मणिकपुर SECL वर्कशॉप रोड से रेलवे फाटक तक जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों द्वारा लगातार कोयला परिवहन किया जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक वैकल्पिक सुरक्षित सड़क निर्माण की मांग की गई है।
इसके साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर 2 से प्लेटफॉर्म नंबर 1 तक जाने वाले फुटओवर ब्रिज के नीचे स्थित कोयला लोडिंग पॉइंट को भी गंभीर खतरे के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां भारी लोडर मशीनों के संचालन के कारण यात्रियों, खासकर बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। युवा कांग्रेस ने फुटओवर ब्रिज पर कम से कम 2 फीट ऊंची मजबूत
जाली लगाने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
इस संबंध में एरिया रेल मैनेजर उत्कर्ष गौरव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही पूरा किया जाएगा।
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि ये मांगें आमजन की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी हुई हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन सकारात्मक पहल करते हुए जल्द ही इन समस्याओं का समाधान
