
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा।
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की माँग को लेकर शनिवार को जिला युवा कांग्रेस, कोरबा (शहर) द्वारा टीपी नगर चौक में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरएसएस-भाजपा का पुतला दहन कर अपना तीखा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता एक बार फिर न्याय की गुहार लगाने सड़कों पर उतरने को मजबूर है, जो देश की न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जघन्य अपराध का आरोपी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलना पीड़िता के साथ अन्याय है और सत्ता के संरक्षण को उजागर करता है।
युवा कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए और पीड़िता को हर स्तर पर न्याय व सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, सुजीत बर्मन, नारायण यादव, आशीष गुप्ता, हरीश भारती, लगन चौहान, मिनकेतन गबेल, अरुण यादव, आकाश प्रजापति, संजय महंत, अभिषेक तंबोली, घनश्याम चौहान, सोयल साहू, आशीष खड़िया, अभिषेक ठाकुर, तुषार दुबे, दिनेश जायसवाल, सूरज चौहान, राजेश यादव, अर्जुन सिंह, आकाश कुमार प्रजापति, कमल किशोर चंद्रा, बबलू सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी—संगीता श्रीवास, द्रौपदी तिवारी, माधुरी ध्रुव, सांता मरावी, पिंकी महंत एवं अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।






