भदरापारा–बालकों मार्ग की बदहाल सड़क पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

✍️ भागीरथी यादव

कोरबा।

कोरबा विधानसभा क्षेत्र के भदरापारा से बालकों जाने वाली सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) ने पीसीसी सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में जोरदार धरना–प्रदर्शन किया। बड़े-बड़े गड्ढों से भरी यह सड़क स्थानीय निवासियों के लिए रोजाना जोखिम का कारण बनी हुई है, बावजूद इसके जिला एवं निगम प्रशासन अब तक सुधर कार्य शुरू नहीं कर पाया है।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी जुटे और प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

“राजस्व देने में आगे, सड़क सुधार में पीछे कोरबा”— विकास सिंह

मीडिया से बात करते हुए पीसीसी सचिव विकास सिंह ने कहा कि “कोरबा प्रदेश का सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है, लेकिन यहां की सड़कों की हालत सबसे खराब है। हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है, फिर भी प्रशासन आंख बंद किए बैठा है। युवा कांग्रेस जनता की इस लड़ाई को जारी रखेगी।”

पांचवें चरण का प्रदर्शन – नाथूलाल यादव

डीसीसी अध्यक्ष नाथूलाल यादव ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन सड़क सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का पाँचवां चरण है। इससे पहले गौ माता चौक, बलगीख़ार, दादर और रिश्दी चौक में भी धरना दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा, “कोरबा के अधिकांश वार्डों की सड़कों की हालत जर्जर है, लेकिन निगम प्रशासन अब भी सोया हुआ है।”

“आवश्यक हुआ तो आमरण अनशन और चक्काजाम”— कृपाराम साहू

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने चेतावनी दी कि यदि सड़क मरम्मत की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो युवा कांग्रेस आमरण अनशन, चक्काजाम और मंत्री–महापौर का घेराव करने बाध्य होगी।

हर ब्लॉक में धरना, पर सुनवाई नहीं— राकेश पंकज

युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से हर ब्लॉक में सांकेतिक धरना दिया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। “यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन होगा,” उन्होंने कहा।

धरना में बड़ी संख्या में लोग शामिल

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से डीसीसी अध्यक्ष नाथूलाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद बद्री किरण, दुष्यंत शर्मा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, देवीदयाल सोनी, पवन विश्वकर्मा, पंचराम आदित्य, राजू बर्मन, अजीत बर्मन, मधुर दास महंत, विवेक श्रीवास, कमलेश गर्ग, बाबिल मिरि, अमित सिंह, नारायण यादव, चिराग अग्रवाल, निर्मल राज, प्रहलाद साहू, पुष्पा पात्रे, सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह