मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ का आयोजन

✍️ भागीरथी यादव

 

 

मनेन्द्रगढ़ –



विमल श्री परिसर में “युवा संवाद बजट 2026” के अंतर्गत संभाग स्तरीय बजट युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रत्येक बजट युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्रित है। उन्होंने युवाशक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य तथा बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया, जिसमें जिले और संभाग भर से बड़ी संख्या में युवा, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संवाद सत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार के बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई। रोजगार सृजन, स्टार्टअप प्रोत्साहन, स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे के विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। खुले मंच पर युवाओं ने प्रश्न भी रखे, जिनका अतिथियों ने जवाब दिया।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का रोडमैप है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समापन हुआ तथा युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

      बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को समय रहते विफल कर दिया। आवापल्ली–मुरदण्डा सड़क मार्ग पर मुरदण्डा कैंप से करीब 3 किलोमीटर दूर 30 किलो का आईईडी बरामद किया गया। 12 फरवरी को सीआरपीएफ की 196वीं और 170वीं बटालियन की संयुक्त टीम डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। तलाशी के दौरान जवानों को सड़क किनारे गहराई में दबा भारी विस्फोटक मिला। सूचना पर बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचा और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। विस्फोट से सड़क पर गड्ढा हो गया, जिसे तुरंत भरकर आवागमन बहाल किया गया। समय रहते कार्रवाई से संभावित बड़ी जनहानि टल गई है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

        रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान राजधानी में संचालित हो रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं कबीर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 लाख रुपये नकद सहित कुल लगभग 19.70 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को 11 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि कबीर नगर थाना क्षेत्र के फेस-02 तिरंगा चौक के पास ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीम ने दबिश दी। रेड के दौरान कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपियों में दीपक सचदेवा (30), गौरव सचदेवा (29), ऋषभ रंगलानी (30) और ओम खेमानी (30) शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जांच में सामने आया कि आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइटों पर मास्टर आईडी बनाकर कमीशन के आधार पर अन्य लोगों को आईडी उपलब्ध कराते थे। वे सट्टा खेलने वालों को आईडी बेचकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे। लेन-देन के लिए कथित “म्यूल खातों” का उपयोग किया जा रहा था, जो किराये पर लिए गए थे। पुलिस अब संबंधित खाताधारकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 लाख रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक, 1 चेकबुक तथा 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 19.70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

    अन्य खबरे

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    चिरमिरी में 3 करोड़ का मंगल भवन बदहाल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के स्टे से अटका प्रोजेक्ट

    चिरमिरी में 3 करोड़ का मंगल भवन बदहाल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के स्टे से अटका प्रोजेक्ट

    मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ का आयोजन

    मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ का आयोजन

    पंचवटी पहाड़ पर 50 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार, महाशिवरात्रि पर होगा लोकार्पण

    पंचवटी पहाड़ पर 50 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार, महाशिवरात्रि पर होगा लोकार्पण

    बुजुर्ग ने अवैध कटाई और कब्जे की शिकायत की, डीएफओ ने एसडीओ को सौंपी जांच

    बुजुर्ग ने अवैध कटाई और कब्जे की शिकायत की, डीएफओ ने एसडीओ को सौंपी जांच