
✍️ भागीरथी यादव
रायपुर में आयोजित “युवा महापंचायत” में मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को लेकर सशक्त स्वर उठे। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत युवा कांग्रेस ने ऐलान किया कि ग्रामीण रोजगार और श्रमिक हितों पर किसी भी प्रकार का आघात अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में Indian Youth Congress के अध्यक्ष Uday Bhanu Chib सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश भर के पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे कमजोर करने का प्रयास सीधे तौर पर किसानों और मजदूरों पर हरकत माना जाएगा।
नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल मंच तक सीमित नहीं रहेगा। गांव-गांव चौपाल लगाकर श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और जनसमर्थन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
युवा महापंचायत से यह संदेश दिया गया कि मनरेगा की मजबूती ही गांवों की स्थिरता और मजदूरों की सुरक्षा की गारंटी है। आंदोलनकारी संगठनों ने संकल्प लिया कि यदि जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर गांव की चौपाल तक संघर्ष तेज किया जाएगा।






