ब्रेकिंगन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

 

सुशील जायसवाल

कोरबी-चोटिया।

 

कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दम्हा मुडा में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। घटना गौठान के पास मुख्य मार्ग पर शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 MY 3944 पर सवार दो व्यक्ति मडिया कछार की ओर से दम्हा मुडा मुख्य मार्ग की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने किसी अज्ञात वाहन के आ जाने से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में बाइक के पीछे बैठे 16 वर्षीय नाबालिग के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे संभालने की कोशिश की गई, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर सिर की चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोरबी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक पसान थाना क्षेत्र के ग्राम कोटगार का निवासी था और अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा फरार चालक के संबंध में भी जांच जारी है।

इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

  • Related Posts

    कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर स्पीड मॉनिटरिंग, ओवरस्पीड वाहनों पर ई-चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा/बागों। जिले में बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनज़र नेशनल हाईवे-130 पर ट्रैफिक पुलिस ने निगरानी और प्रवर्तन को तेज कर दिया है। कटघोरा से अंबिकापुर तक के मार्ग पर अलग-अलग चिन्हित बिंदुओं पर स्पीड मॉनिटरिंग उपकरण (स्पीडोमीटर/स्पीड गन) तैनात कर वाहनों की रफ्तार पर पैनी नजर रखी जा रही है। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पाली-बांगो रोड पर विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक टीम मुस्तैद रही। इस मार्ग पर चौबीसों घंटे हल्के और भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। खासकर सुबह के समय तेज रफ्तार में वाहन चलाने की प्रवृत्ति के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। हालिया सड़क घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रैफिक जवान आधुनिक स्पीड मॉनिटरिंग उपकरणों के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वाहन तय गति सीमा के भीतर चलें। नियम उल्लंघन की स्थिति में मशीन स्वतः वाहन की गति रिकॉर्ड करती है, जिसके आधार पर संबंधित वाहन स्वामी के पते पर ई-चालान भेजा जाता है। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतीश ठाकुर के निर्देश पर ट्रैफिक विभाग का फील्ड स्टाफ लगातार हाईवे पर निगरानी और प्रवर्तन में जुटा हुआ है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट जैसे सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पुलिस का कहना है कि यह अभियान दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है, जिससे हाईवे पर सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

    कोरबा ब्रेकिंग: दीवार गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

        कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण बन तालाब के समीप एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की जान चली गई। निर्माणाधीन आवासीय फ्लैट के पीछे खाली जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसकी चपेट में आकर तीन लोग मलबे में दब गए। हादसे में घायल डेढ़ वर्षीय गणेश कर्ष को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और उनका इलाज जारी है। लापरवाही का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेसीबी ऑपरेटर द्वारा असावधानीपूर्वक कार्य किया जा रहा था। मौके पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोश में फूटा गुस्सा मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और बस्तीवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। पहले से ही लापरवाही को लेकर नाराज लोग बड़ी संख्या में थाना कोतवाली पहुंचे और जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने ओवरब्रिज और मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। समाचार लिखे जाने तक मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और आवागमन प्रभावित है। पुलिस कर रही समझाइश पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजन और स्थानीय लोग दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी है।

    अन्य खबरे

    चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर स्पीड मॉनिटरिंग, ओवरस्पीड वाहनों पर ई-चालान

    कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर स्पीड मॉनिटरिंग, ओवरस्पीड वाहनों पर ई-चालान

    कोरबा ब्रेकिंग: दीवार गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    कोरबा ब्रेकिंग: दीवार गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    बिलासपुर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर व गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर व गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

    जटगा पुलिस ने चलाया ‘सतर्क कोरबा’ जागरूकता अभियान

    जटगा पुलिस ने चलाया ‘सतर्क कोरबा’ जागरूकता अभियान

    योनेक्स–सनराइज 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    योनेक्स–सनराइज 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह