चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। सिविल लाईन थाना क्षेत्र में गुरुवार, 27 फरवरी 2026 को पुलिस ने आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि अलग-अलग स्थानों पर अशांति फैलाने वाले 11 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार उस्लापुर ओवरब्रिज के नीचे एक युवक राहगीरों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा था। वहीं मिनीमाता नगर स्थित साईं मंदिर के पास दूसरा युवक चाकू लहराकर आने-जाने वालों में दहशत फैला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

यश छाबड़ा (25 वर्ष), निवासी महामाया पार्क मंगला, थाना सिविल लाईन

राहुल पुरी गोस्वामी (25 वर्ष), निवासी मिनीमाता नगर, थाना सिविल लाईन

दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

11 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इसी दिन सरप्राइज चेकिंग अभियान के दौरान कुदुदंड, उस्लापुर और चाटापारा क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व अशांति फैलाते पाए गए। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

कार्रवाई के दायरे में आए व्यक्ति:

दीपक सूर्यवंशी (28), मंगला आजाद चौक

राज सूर्यवंशी (24), आजाद चौक मंगला

राजेश सूर्यवंशी (18), आजाद चौक मंगला

मोह. हसन (25), मसानगंज

सोमेश सारथी (26), ईमलीभाठा

मोह. कमाल (29), लोफंदी

आशिष सोनी (18), उस्लापुर

डेनिश भार्गव (18), अटल आवास

शिब्बु केंवट (20), उस्लापुर

आदित्य लहरे (18), विनोबा कॉलोनी

मुलायम यादव (30), तालापारा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित चेकिंग और निगरानी अभियान जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।