नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद सर्राफा बाजार अलर्ट मोड पर

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

प्रदेशभर की ज्वेलरी दुकानों में चेहरा ढककर प्रवेश पर रोक, एसोसिएशन ने तय की सख्त सुरक्षा नीति

रायपुर।

नवापारा-राजिम क्षेत्र में हुई सनसनीखेज सर्राफा लूट की घटना के बाद पूरे प्रदेश के स्वर्ण व्यवसायियों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और व्यापारियों में बढ़ती असुरक्षा को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने तत्काल प्रभाव से सख्त कदम उठाए हैं। संगठन द्वारा बुलाई गई आपात बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम और दूरगामी फैसले लिए गए।

ऑनलाइन बैठक में बनी प्रदेशव्यापी रणनीति

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस आपात बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि जुड़े। बैठक में हालिया लूटकांड, दुकानों में सुरक्षा की कमजोर कड़ियां और अपराधों पर नियंत्रण के व्यावहारिक उपायों पर गंभीर मंथन किया गया।

हेलमेट-बुर्का पहनकर दुकान में प्रवेश पर सख्त रोक

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब प्रदेश की किसी भी सर्राफा दुकान में हेलमेट, बुर्का, स्कार्फ या किसी भी तरह से चेहरा ढककर आने वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसोसिएशन का मानना है कि इस नियम से संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगेगी और अपराधियों की पहचान करना आसान होगा।

सीसीटीवी व्यवस्था होगी और अधिक मजबूत

सभी सर्राफा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को अपडेट रखें। खासतौर पर प्रवेश और निकास द्वार पर ऐसे कैमरे लगाए जाएं, जिससे हर व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो सके। जरूरत पड़ने पर फुटेज तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराई जा सके।

जिलावार अनुभव साझा, सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

बैठक के दौरान विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हुई घटनाओं और सुरक्षा चुनौतियों को साझा किया। सभी ने एकमत से व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आपसी समन्वय और सतर्कता बढ़ाने पर सहमति जताई।

सरकार और पुलिस से विशेष सुरक्षा की मांग

सर्राफा एसोसिएशन ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ज्वेलरी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। साथ ही नवापारा-राजिम सर्राफा लूटकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों में भरोसा बहाल हो सके।

 

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह