महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 12.50 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के तस्करों समेत रायपुर का मुख्य खरीदार गिरफ्तार

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव 

 

महासमुंद: जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कोमाखान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर 25 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12.50 लाख रुपये आंकी गई है।

रायपुर का ‘मास्टरमाइंड’ भी पुलिस की गिरफ्त में

इस कार्रवाई की सबसे बड़ी उपलब्धि तस्करी की चेन को तोड़ना रही। पुलिस ने न केवल ओडिशा से गांजा ला रहे 4 अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा, बल्कि रायपुर के मुख्य खरीदार बंशी साहू को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जब्त की गई संपत्ति

पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त कार और अन्य सामान बरामद किया है:

गांजा: 25 किलोग्राम (कीमत ₹12.50 लाख)

वाहन: टाटा जेस्ट कार (CG 10 AS 9099)

नगदी: ₹2,03,100 (दो लाख तीन हजार एक सौ रुपये)

मोबाइल: 5 स्मार्टफोन्स

कुल मशरुका: लगभग ₹19,84,100

पकड़े गए आरोपियों के नाम:

प्रशांत नंदा (बलांगीर, ओडिशा)

संजय नाग (बलांगीर, ओडिशा)

दीपक महानंद (बलांगीर, ओडिशा)

शंकर हरपाल (बलांगीर, ओडिशा)

बंशी साहू (मुख्य खरीदार – आजाद चौक, रायपुर)

पूरी चेन खंगाल रही है पुलिस

पुलिस अब इस मामले में ‘एंड-टू-एंड’ इन्वेस्टिगेशन कर रही है। इसमें तस्करों के सोर्स पॉइंट (जहाँ से गांजा आया) और डेस्टिनेशन पॉइंट (जहाँ सप्लाई होना था) की जांच की जा रही है। साथ ही, तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।