प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

✍️ भागीरथी यादव

 

 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित प्रोजेक्ट धड़कन के तहत बिलासपुर की 11 वर्षीय पीहू कारके को नया जीवन मिला है। इस अभियान का उद्देश्य 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क जांच और इलाज कराना है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के ग्राम भोजपुरी निवासी पीहू लंबे समय से हृदय संबंधी समस्या से परेशान थी, जिसके कारण उसे खेल-कूद और अन्य गतिविधियों में कठिनाई होती थी। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में उसकी जांच की गई, जिसके बाद विशेषज्ञ टीम ने उसे आगे के इलाज के लिए नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल भेजा।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक सप्ताह के भीतर पीहू का सफल ऑपरेशन किया। इलाज के बाद अब पीहू पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जीते हुए पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल-कूद का आनंद ले रही है।

पीहू की माता इंद्राणी कारके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रोजेक्ट धड़कन की टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना की वजह से उनकी बेटी को समय पर उपचार मिल सका।

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। जिले में जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की उपस्थिति में संपन्न की गई। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, अटल नगर नया रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 9-53/2024/1/5 दिनांक 21 नवंबर 2024 के निर्देशानुसार जिलों में जब्त मादक पदार्थों के निपटान के लिए यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को सूची के अनुसार नष्ट किया गया। बिलासपुर जिले के कुल 67 प्रकरणों में जब्त 757.603 किलोग्राम गांजा, 16.6 ग्राम एमडीएमए, 12,164 नग टैबलेट/कैप्सूल, 8,818 नग इंजेक्शन एम्प्यूल तथा 6,468 नग सिरप को विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल, सहायक आबकारी आयुक्त नवीन तिवारी तथा क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। दिनांक 11 मार्च 2026 को यह समस्त मादक पदार्थ सुशा वेस्ट पावर प्रा. लि., मोहतरा, जिला बिलासपुर के भट्टी (फर्नेस) में जलाकर तथा रोलर के माध्यम से नष्ट किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और जब्त सामग्री का नियमानुसार नष्टीकरण कर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    अन्य खबरे

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान