✍️ भागीरथी यादव
बिलासपुर। जेल से रिहाई के दौरान रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनके थार वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों ने अपनी गलती पर माफी मांगते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया।
पुलिस की कार्रवाई में सक्षम ध्रुव, पिता सतीश ध्रुव, निवासी कटियापारा, कोतवाली क्षेत्र और साहिल केवट, पिता जीवन केवट, निवासी दयालबंद, कोतवाली क्षेत्र शामिल हैं। दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।
जेल से रिहाई के मौके पर रील बनाने का यह मामला पुलिस की कार्रवाई के बाद चर्चा में है। दोनों युवकों को आगे ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी गई है।
