तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रही थी अफीम की खेती

✍️ भागीरथी यादव 

 

  1. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के तमनार क्षेत्र के आमाघाट में पुलिस ने दबिश देकर करीब 1.5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने इस खेती को छिपाने के लिए जमीन को तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर किराए पर लिया था।

खेत के बीचों-बीच अफीम की फसल उगाई गई थी, जिससे बाहर से देखने पर किसी को संदेह न हो। पुलिस ने मौके से झारखंड निवासी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है।

सूचना मिलते ही रायगढ़ के एसएसपी  मौके के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि पिछले 15 दिनों में छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का यह चौथा मामला सामने आया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।