
✍️ भागीरथी यादव
बिलासपुर | 20 मार्च 2026
बिलासपुर पुलिस ने अवैध ऑनलाइन गेमिंग सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। “प्रहार” अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस और एसीसीयू (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी पहले से ही वांछित था।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें लंबे समय से चल रहे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
ऐसे चलता था पूरा सट्टा नेटवर्क
आरोपी “रिक्की पैनल” के माध्यम से Aviator, Wingo, Casino, Horse Riding जैसे ऑनलाइन गेम्स पर सट्टा खिलाते थे।
ग्राहक Telegram और WhatsApp के जरिए जोड़े जाते थे
लिंक भेजकर ऑनलाइन दांव लगवाया जाता था
मुनाफे का 65% हिस्सा हेड ऑफिस और 35% ब्रांच को मिलता था
फर्जी सिम और बैंक खातों से लेन-देन किया जाता था
गिरफ्तार आरोपी
राजेश उर्फ राजा बजाज (34 वर्ष) – गार्डन सिटी, मोपका
प्रदीप खत्री (34 वर्ष) – मंगला, बिलासपुर
➡️ फरार रहने पर राजेश बजाज पर ₹5000 का इनाम घोषित था
➡️ आरोपी रायपुर में ठिकाना बदल-बदलकर पुलिस से बच रहा था
बड़ी जप्ती, चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान जब्त किया है:
₹6,90,000 नकद
महंगे मोबाइल (iPhone 16 Pro, iPhone 17 Pro, Samsung S25 Ultra)
HP Pavilion लैपटॉप
5 पासबुक, 5 चेकबुक
Honda City, Brezza, Swift Dzire कारें
Activa स्कूटर
2 रजिस्टर (लाखों के सट्टे का हिसाब)
➡️ कुल अनुमानित कीमत: ₹45 लाख
➡️ बैंक खातों में लाखों के ट्रांजेक्शन का खुलासा
पहले भी जुड़ा था मामला
इस नेटवर्क का खुलासा पहले 21 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार आरोपी मनोज पोपटानी से हुआ था, जिसने पूछताछ में इस पूरे गिरोह का खुलासा किया था।
आगे की कार्रवाई
पुलिस अब आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच कर रही है।
फिलहाल आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, और जरूरत पड़ने पर पुलिस रिमांड भी ली जाएगी।
बिलासपुर पुलिस का संदेश साफ ऑनलाइन सट्टा जैसे अपराधों में लिप्त लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी
