शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा का लालच देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव 

 

बिलासपुर। थाना तारबाहर पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को अंजना फ्रासिंस ने शिकायत दर्ज कराई कि गोविंद कुमार (32 वर्ष), निवासी वृंदावन कॉलोनी, शिवानंद नगर सेक्टर-3, थाना गुडियारी, जिला रायपुर, ने उन्हें अपने झांसे में लेकर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर रकम ली और बाद में पैसे वापस नहीं किए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना तारबाहर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम रायपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक रूपलाल चंद्रा और राहुल राजपूत का विशेष योगदान रहा।