
पाली (ज्ञान शंकर तिवारी)।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे उल्लास नवभारत साक्षरता महा अभियान 2026 के तहत पाली नुनेरा संकुल अंतर्गत पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला रंगोले में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी महिला-पुरुषों को साक्षर बनाना है, जिसे लेकर क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
रविवार, 22 मार्च 2026 को आयोजित इस परीक्षा में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम पंचायत के सहयोग से निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए कुल 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
इस दौरान सबसे अधिक उम्र की परीक्षार्थी 71 वर्षीय फूल बाई रहीं, वहीं सबसे कम उम्र की 25 वर्षीय नीराबाई ने भी भाग लेकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। दोनों ही महिलाओं के उत्साह ने अभियान को विशेष प्रेरणा प्रदान की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत रंगोले के उपसरपंच संजय कंवर की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा संकुल समन्वयक अशोक भारद्वाज, मार्गदर्शक आर.के. कौशिक, वरिष्ठ शिक्षक सुबन सिंह पैकरा, ग्राम प्रभारी विजय कुमार तंवर, विजय देवांगन, अतिथि शिक्षक अनु लता कंवर, संतलाल यादव, राम महंत एवं वकील दास महंत सहित कई शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सभी के संयुक्त प्रयासों से ग्राम पंचायत रंगोले को साक्षर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अंत में शालेय परिवार की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
