नवीन अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण, नवरात्रि पर भंडारे का आयोजन

✍️ भागीरथी यादव

 

 

चांपा। तहसील अधिवक्ता संघ चांपा में नवनिर्मित अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-01 श्रीमती नम्रता नोरगे मुख्य अतिथि रहीं। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य जी.के. गुजराल तथा डीबी वेंचर्स चांपा के डायरेक्टर धीरेन्द्र बाजपेई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर नवीन अधिवक्ता कक्ष का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर अतिथियों ने अधिवक्ताओं के लिए इस नए कक्ष को उपयोगी बताते हुए इसकी आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला।

नवरात्रि के पावन अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

समारोह में चांपा तहसीलदार प्रशांत पटेल, नायब तहसीलदार श्री मार्बल, उप पंजीयक चांपा, तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भीमन थवाईत, सचिव प्रहलाद राठौर, पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल सहित वरिष्ठ अधिवक्ता डी.पी. अग्रवाल, नरेशधर दीवान, महेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश देवांगन, महावीर प्रसाद सोनी, रामखिलावन यादव, मनोज जायसवाल, रामकुमार कछुवाहा, शिवकुमार तिवारी, योगेश दुबे एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता महावीर प्रसाद सोनी ने किया।