अंबिकापुर गैंगरेप-हत्या कांड: 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी से दबोचा गया

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

अंबिकापुर। शहर को झकझोर देने वाले दुष्कर्म और हत्या कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी पांडा उर्फ मिथुन को 8 दिन बाद चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

2-3 अप्रैल की रात महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम में घटना की क्रूरता सामने आई थी, जिससे पूरे शहर में आक्रोश फैल गया था।

पुलिस ने चार टीमें बनाकर लगातार दबिश दी, ड्रोन से तलाश की और आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया। अब उसे अंबिकापुर लाया जा रहा है, जहां आगे की कड़ी कार्रवाई होगी।