कोरबा में मूसलधार बारिश का कहर: दिपका-कुचेना-ईमलीछापर मार्ग बहा, आवागमन ठप

कोरबा : कोरबा उपनगरीय क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बरसात के कारण दिपका से कुचेना ईमलीछापर कोरबा को जोड़ने वाली रोड़ बह गई है। यह रोड़ एनटीपीसी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित है, जहां वर्तमान में रेलवे की नई गेवरा रोड – पेन्ड्रा लाईन बिछाई जा रही है।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की फैमिली में नया ड्रामा, संजय कपूर की मां ने AGM सस्पेंड करने की मांग की

रोड़ के किनारे खुदाई के कारण गड्ढे हो गए थे, जिससे पानी के तेज बहाव ने रोड़ को धीरे-धीरे काटते हुए बहा ले गई। अब इस रास्ते पर चार पहिया व उससे बड़ी गाड़ियों का आना-जाना बंद हो गया है।

जयपुर में टला हादसा! एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुचेना के तरफ से आने वाले बरसात के पानी के रास्ते में एनटीपीसी के राखड को डाल दिया गया है, जिससे बरसात के पानी निकासी का रास्ता बदल गया है और सारा पानी इसी रोड़ पर आ रहा है।