
✍️ भागीरथी यादव
कोटा/बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। शासकीय राशि के गबन के गंभीर मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शिक्षा विभाग के फरार कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर करीब 29.62 लाख रुपए की शासकीय राशि हड़पने का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नरेंद्र प्रसाद मिश्रा की रिपोर्ट पर थाना कोटा में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी देवेंद्र कुमार पालके (38 वर्ष) एवं सह-आरोपी नवल सिंह पैकरा (लेखपाल/सहायक ग्रेड-02) ने मिलकर शासकीय पद का दुरुपयोग करते हुए वेतन संबंधी दस्तावेजों में कूट रचना कर भारी रकम का गबन किया।
👉 आरोपियों द्वारा
सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक: ₹25,04,422
मार्च 2025 से नवंबर 2025 तक: ₹4,57,800
👉 कुल गबन राशि: ₹29,62,222
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं (316(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5)) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई और साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग की गई।
इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र कुमार पालके को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
🔎 अब भी फरार: सह-आरोपी नवल सिंह पैकरा की तलाश जारी है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू सहित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासकीय धन के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
