
कोरबा – झाबु ग्राम स्थित सीएसईबी के राखड़ बांध टूटने से मड़वारानी निवासी युवक हुलेश्वर कश्यप की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल रहा।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से प्रबंधन ने मृतक के परिवार को 23 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।
इस पूरे मामले में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण विकास सिंह विक्की, कमलेश कुमार गर्ग एवं उनके साथियों की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकी।
