पोड़ी उपरोड़ा के सुदूर क्षेत्रों में सहकारिता को मजबूती, सि. नवापारा और परला में नवीन सहकारी समितियों का उद्घाटन

सुशील जायसवाल | कोरबा/सिरमिना/चोटिया

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम सीमा क्षेत्र में स्थित ग्राम सि. नवापारा में 15 अप्रैल 2026 को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित (पंजीयन क्रमांक 382) के नवीन भवन का उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को विशेष महत्व तब मिला जब क्षेत्रीय विधायक पाली-ताना खार तुलेश्वर मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम, प्राधिकृत अधिकारी रवि कुमार मरकाम, उप पंजीयक एम.आर. ध्रुव, समिति प्राधिकृत अधिकारी दीपक कंवर, सहकारिता निरीक्षक एस.के. चौहान, पर्यवेक्षक मणिशंकर मिश्रा, समिति प्रबंधक आनंद कौशिक सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सि. नवापारा की सरपंच श्रीमती रीता कृष्ण कुमार, सिमगा की सरपंच गायत्री आयम, घोसरा की मनोहर बाई बिंझवार, जाम कछार की प्रमिला बाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह कोराम, जनपद सदस्य कमला पेंद्रो व भारत सिंह सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए।

परला में भी सहकारिता को नई दिशा, किसानों के सशक्तिकरण पर जोर

इसी क्रम में ग्राम पंचायत परला में भी नवीन सेवा सहकारी समिति का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस तरह की समितियां किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नई समितियों के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधाएं और आर्थिक मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में कोरबी, चोटिया एवं मोरगा क्षेत्र के समिति प्रबंधक राजेंद्र विंध्यराज, हरिनंदन सिंह उईके, अजय पटेल, प्रहलाद सिंह बिंझवार, सलीम खान, राय सिंह बिंझवार, सरपंच जवाहर सिंह एवं सचिव दिल सिंह सहित आसपास के बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

इन आयोजनों से क्षेत्र में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है और ग्रामीण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।