दर्री में एनटीपीसी गेट हादसा: मंगलवार रात सामने आया सीसीटीवी फुटेज, वीडियो में कैद हुई भयावह टक्कर

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा (दर्री)।

दर्री क्षेत्र स्थित एनटीपीसी अगरखर एंट्री गेट पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार रात सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए सीधे बंद एंट्री गेट से जा टकराता है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद घटना की भयावहता और गंभीरता उजागर हो गई है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को अहम सबूत मानते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।