
✍️ भागीरथी यादव
जांजगीर-चांपा में आतिशबाजी, मिठाइयों के साथ मनाया गया जश्न
जांजगीर-चांपा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जांजगीर-चांपा जिले को बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मिली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से जिले के ऊर्जावान युवा नेता अमन प्रताप सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अमन प्रताप सिंह संगठन के एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने तत्कालीन युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी के आंदोलनों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक अभियानों में उनकी सहभागिता हमेशा प्रभावशाली रही है। विशेष रूप से युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रबंधन में उनके योगदान ने संगठन को डिजिटल मंच पर नई पहचान दिलाई।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही गृह जिला जांजगीर-चांपा में उत्साह का माहौल बन गया। युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं, मिठाइयाँ बांटीं और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। यह जश्न जिले में युवा नेतृत्व के उभार का प्रतीक बन गया।
इस अवसर पर कमल राठौर (बंटी), रोहित कुलदीप, आर्यन सिंह, सागर राठौर, अमन यादव, विकास, यश, आयुष, सुजीत, नितिन, राजा, अनिल सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अमन प्रताप सिंह को शुभकामनाएँ दीं।
तेज-तर्रार कार्यशैली, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ के चलते अमन प्रताप सिंह को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से न केवल जांजगीर-चांपा बल्कि पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
