मेचका में 44 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,

✍️ भागीरथी यादव

 

 

ओडिशा से गुजरात ले जाया जा रहा था गांजा, आई-20 कार समेत 15.02 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

धमतरी। सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मेचका पुलिस ने घेराबंदी कर एक हुंडई आई-20 कार से 44 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, कार, मोबाइल और नकदी सहित 15 लाख 2 हजार 500 रुपये की संपत्ति जप्त की है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मेचका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के भवानीपटनम क्षेत्र से एक लाल रंग की हुंडई आई-20 कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर धमतरी की ओर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने रणनीतिक घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान कार से 44 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 8.80 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा को ओडिशा से गुजरात ले जाकर बिक्री करने की योजना बना रहे थे।

दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने मामले में गुजरात निवासी समीर खमीसा सिंधी (32 वर्ष) और मोहम्मद रफीक (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जप्त संपत्ति

44 किलोग्राम गांजा – लगभग 8.80 लाख रुपये

हुंडई आई-20 कार – लगभग 6 लाख रुपये

3 स्मार्ट मोबाइल फोन – लगभग 15 हजार रुपये

नकद 7,500 रुपये

कुल जप्त संपत्ति – 15,02,500 रुपये

लगातार छठी बड़ी कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

धमतरी पुलिस ने पिछले छह सप्ताह के दौरान गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध सामग्री और संपत्ति जप्त की है। सांकरा चेक पोस्ट, सीमावर्ती नाकों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में अब तक सैकड़ों किलो गांजा पकड़ा जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ओडिशा और महाराष्ट्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और अधिक सख्त की गई है। अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।

सीमावर्ती इलाकों में धमतरी पुलिस की सख्ती

लगातार हो रही बड़ी कार्रवाइयों ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि धमतरी पुलिस मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। पुलिस की सक्रियता से तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है और सीमावर्ती क्षेत्रों को सुरक्षित मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिशें लगातार नाकाम हो रही