✍️ भागीरथी यादव
तखतपुर/जूनापारा। बिलासपुर पुलिस ने ग्राम बांसाझाल-भाठाखार में मिले भुवन सिंह ध्रुव हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी अशोक श्रीवास (45) निवासी मनपहरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि खेत बिक्री से मिले रुपयों की लालच में आरोपी ने अपने पुराने दोस्त भुवन सिंह को पहले शराब पिलाई, फिर सुनसान खेत में ले जाकर भारी पत्थर से सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी और नकदी लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। आरोपी के कब्जे से ₹41,500 नकद, हत्या में प्रयुक्त पत्थर तथा ऑटो क्रमांक CG10 BN 1761 बरामद किया गया है।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधूलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 20 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज
