धमतरी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने मैदान में उतरीं एसपी भावना पांडेय, चौक-चौराहों का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; isCameraSense: false; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 331.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 36;zeissColor: bright;

✍️ भागीरथी यादव

 

 

धमतरी। जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था का जमीनी निरीक्षण करते हुए प्रमुख चौक-चौराहों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बढ़ते यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था और जाम की स्थिति का आकलन कर ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

एसपी ने यातायात शाखा को नियमित मॉनिटरिंग, प्रमुख चौराहों पर प्रभावी ड्यूटी, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर यातायात व्यवस्था धमतरी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए लगातार ठोस कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने सिटी कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस कार्य, थाना अभिलेख, मालखाना, कार्यालयीन व्यवस्था, थाना परिसर एवं साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने, कार्यालयीन कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और थाना परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

एसपी भावना पांडेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि थाना आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील, विनम्र और पेशेवर व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, यातायात डीएसपी मोनिका साहू, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत एवं यातायात प्रभारी के.आर. साहू उपस्थित रहे।