दर्दनाक सड़क हादसा: दो मेडिकल छात्रों की मौत, एक छात्रा गंभीर घायल

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कोरबा (बालको)। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डेंगू नाला के पास मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो मेडिकल छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान लकी रात्रे (एमबीबीएस 2024 बैच) एवं रेशमा नागेश के रूप में हुई है। वहीं रागिनी यादव, पिता लखन यादव, निवासी पेंड्रा-गौरेला, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दर्दनाक हादसे से मेडिकल छात्रों तथा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।