बीजापुर – जिले के पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक- रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया है। उसके पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं।
सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ की सटीक जगह और जवानों की तैनाती से संबंधित विस्तृत जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। अभियान अभी भी जारी है और क्षेत्र में हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस और सुरक्षा बलों के आला अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मुठभेड़ स्थल से और भी माओवादियों के शव बरामद हो सकते हैं। इस पूरे मामले की बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने पुष्टि कर दी है।






