कोरबा में ट्रेन की टक्कर से युवक के दोनों पैर जख्मी देखें वीडियो

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। रेलवे ट्रैक पर बैठना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। मालगाड़ी के गुजरने के दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान मालगाड़ी वहां से गुजरी और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद युवक रातभर घायल हालत में ट्रैक के पास पड़ा रहा। सुबह आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।