खेतों में घूमता दिखा तेंदुआ, पकड़ने की तैयारी देखें वीडियो…

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कवर्धा। ग्राम जैतपुरी में धान के खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। खेतों में घूमते तेंदुए का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें उसकी गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ पहले भी कई बार गांव के आसपास देखा जा चुका है और अब तक 4 से 5 बकरियों का शिकार कर चुका है।

जैतपुरी गांव भोरमदेव अभयारण्य से लगा हुआ है, जिसके चलते क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर Forest Department और Police की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसकी निगरानी शुरू कर दी।

तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए विभाग द्वारा Rescue Operation की तैयारी की जा रही है। उसे ट्रेंकूलाइज करने के लिए रायपुर स्थित जंगल सफारी से Tranquilization Gun मंगाई जा रही है। विभाग के मुताबिक गन को मौके तक पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।

मौके पर वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल सहित वन विभाग की टीम तैनात है। टीम तेंदुए की लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं तेंदुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों को Alert रहने की सलाह दी है। साथ ही तेंदुए के करीब नहीं जाने, उसका पीछा नहीं करने और भीड़ न लगाने की अपील की गई है।