कोरबा : गोपालपुर पंचायत में निर्माण कार्य के लिए माँगी राशि कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…….

✍️ भागीरथी यादव 


खरखियापारा मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 20 लाख और चमरू घर से सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का प्रस्ताव

 

पाली/कोरबा। ग्राम पंचायत गोपालपुर में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 30 लाख रुपये की स्वीकृति की मांग की गई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच रामसिंह कंवर एवं सचिव छतरसिंह सिदार ने जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

प्रस्ताव के अनुसार, खरखियापारा मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा रामाशंकर के घर से चमरू घर की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई है। पंचायत का कहना है कि भ्रमण के दौरान इन कार्यों की आवश्यकता महसूस की गई, ताकि ग्रामीणों को आवागमन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

पंचायत ने अपने पत्र के साथ ग्रामसभा की कार्यवाही पंजी, ग्रामसभा का प्रस्ताव और छायाप्रति संलग्न की है। अब इन विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। राशि स्वीकृत होने पर गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।