✍️ भागीरथी यादव
त्योहारों के बीच यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई, सात चालक गिरफ्तार
कोरबा। त्योहारों के दौरान सड़क पर ट्रेलर खड़ा कर आम लोगों का रास्ता रोकना सात वाहन चालकों को भारी पड़ गया। कोरबा पुलिस ने यातायात व्यवस्था बाधित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सात ट्रेलर वाहनों को जब्त किया है। साथ ही संबंधित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 15 और 16 अक्टूबर 2026 को की गई। चौकी मानिकपुर की टीम ने अमरैया पारा-मुड़ापार बाईपास रोड पर तथा कोतवाली थाना पुलिस ने राताखार बाईपास क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रेलर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। सड़क पर वाहनों के अनावश्यक रूप से खड़े रहने से आवागमन बाधित होने की शिकायतों और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया।
इन सात ट्रेलरों को किया गया जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 7284, CG 12 AU 7204, CG 12 BG 7282, CG 12 AU 2488, CG 12 BH 1674, CG 12 BJ 0640 और CG 12 BG 7113 को जब्त किया है।
अलग-अलग राज्यों के आरोपी शामिल
कार्रवाई में बलि राम कोर्राम (23), रामप्रवेश पासवान (41), गुलाब सिंह गोंड (26), पहलाद यादव (44), रघुनाथ सिंह (27), गीता प्रसाद यादव (27) और राजकुमार विश्वकर्मा (22) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में कोरबा जिले के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के निवासी भी शामिल हैं।
