कोरबा ब्रेकिंग: पोड़ी उपरोड़ा में दो मारुति कारों की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों को लगी चोट; मौके पर पहुंची पुलिस देखें वीडियो…

✍️ भागीरथी यादव

 

 

पोड़ी उपरोड़ा। क्षेत्र के तनाखार मुख्य बाजार के पास शुक्रवार को दो मारुति कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। टक्कर के बाद दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में और किस कारण हुई। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।