
दर्री प्रतिनिधि भागीरथी यादव
दर्री सीएसईबी प्लांट में 7 अगस्त को हुए शॉर्ट सर्किट हादसे में घायल हुए सुरेंद्र साहू अब हमारे बीच नहीं रहे।
पिछले 9 दिनों से वह अस्पताल के बिस्तर पर ज़िंदगी से जंग लड़ रहे थे, हर दिन परिवार की आँखों में उम्मीद और डर दोनों साथ होते…
लेकिन आज, वह लड़ाई हार गए।
परिवार की आँखों का तारा, दोस्तों की हँसी का साथी… अब सिर्फ़ यादों में रह जाएगा।
उनकी मौत ने न सिर्फ़ एक घर का सहारा छीन लिया, बल्कि इस हादसे की पीड़ा पूरे शहर को दे दी है।






