दंतेवाड़ा में 13 इनामी सहित 21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, कहा अब हिंसा नहीं विकास का रास्ता चुनेंगे।

Loksadan।

दंतेवाड़ा – नक्सल उन्मूलन की दिशा में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। शासन की “लोन वर्राटू” योजना और “पूना नर्का मारगेम” पहल से प्रभावित होकर बुधवार को 21 माओवादी साथियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा का रास्ता चुना। इनमें 13 इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

आत्मसमर्पण के दौरान डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी राकेश चौधरी और पुलिस अधीक्षक गौरव राय की मौजूद रहे। अधिकारियों ने माओवादियों का स्वागत करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

सबसे बड़ा नाम आठ लाख के इनामी केये उर्फ केशा लेकाम, कम्पनी नंबर-1 का सक्रिय सदस्य रहा। इसके अलावा दो लाख इनाम वाली महिला मंगली कोवासी (प्लाटून 24 सदस्य, कोड़ोपाल), बुधराम कोवासी (प्लाटून 09 सदस्य, बीजापुर), और सन्नू कुंजाम (डीएकेएमएस अध्यक्ष, कुटरेम) सहित कई नामचीन नक्सली अब समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बन गए हैं। इसी तरह अलग-अलग इलाकों से जुड़े अन्य इनामी और सक्रिय कैडर भी आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल रहे।

जिला प्रशासन के अनुसार, बीते 18 महीनों में दंतेवाड़ा जिले में अब तक 390 से अधिक नक्सली, जिनमें 99 इनामी भी हैं, हथियार छोड़ चुके हैं। यह बदलती सोच इस बात का संकेत है कि अब जंगलों से हिंसा की जगह विकास और शांति का नया रास्ता निकल रहा है ।अधिकारियों का कहना है कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति न सिर्फ़ माओवादियों के जीवन को नई दिशा दे रही है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में शांति स्थापित करने की राह भी प्रशस्त कर रही है।

  • Related Posts

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

        कोरिया। जिले के बचरा पोड़ी क्षेत्र के ग्राम जिल्दा में वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कराए जा रहे फेंसिंग कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जंगलों के चारों ओर लगाए जा रहे सीमेंट के खंभों को तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है, जिससे पूरे कार्य की मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। मौके पर बनाए गए एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि खंभे लगाने के लिए गड्ढे तो खोदे गए हैं, लेकिन उनमें डाले जा रहे सीमेंट, बालू और गिट्टी को सही तरीके से मिलाया नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं, मिश्रण में पानी भी नहीं डाला जा रहा है। सूखे सीमेंट मिश्रण को सीधे गड्ढे में डालकर खंभों के आसपास भर दिया जा रहा है। सामान्य तौर पर निर्माण कार्य में सीमेंट, बालू और गिट्टी को निर्धारित अनुपात में पानी के साथ मिलाकर कंक्रीट तैयार किया जाता है, ताकि खंभे मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। लेकिन जिल्दा क्षेत्र में जिस तरह से कार्य किया जा रहा है, उससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो खंभों को मजबूत बनाने के लिए “बरसात के भरोसे” तकनीक अपनाई जा रही हो। सूखा मिश्रण गड्ढे में डाल दिया गया है और उम्मीद की जा रही है कि बारिश होने पर पानी गिरने से यह अपने आप जम जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह से कार्य किया गया तो खंभे अधिक समय तक टिक नहीं पाएंगे, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होने की आशंका है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है या फिर पूरा काम ठेकेदार और कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करें और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, ताकि वनों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्य सही तरीके से पूरा हो सके।

    अन्य खबरे

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला