loksadan //प्रेस विज्ञप्ति//
समर्थगुरू धारा मैत्री संघ, कोरबा (छ.ग.) द्वारा दिनांक 17 अगस्त 2025 दिन रविवार को स्थान होटल टॉप-इन-टाउन, आई.टी.आई. चौक, कोरबा, जिला-कोरबा (छ.ग.) में समय सुबह 09ः00 बजे से शाम 04ः00 तक एक दिवसीय ध्यान एवं सत्संग शिविर का आयोजन किया गया है। आज की आपाधापी युक्त जीवनशैली के कारण मनुष्य जीवन अत्याधिक तनवापूर्ण एवं अवसादपूर्ण हो गया हैं। जिसका नाकारात्मक प्रभाव उनके मन, शरीर और समाज में पड़ता है। मन की अशांति, जीवन में दुखः के कारण अपराध और हिंसा बढ़ती जा रही है। जिसके कारण मनुष्य अपने जीवन मूल स्वभाव जो कि प्रेम है, से दूर हो गया है। मनुष्य के स्वभाव में परिर्वतन का मूल कारण अपने प्रकृति से दूर होना है, जिसके कारण जीवन में विकृति आ गई है। एक अस्त-व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली से एक प्रेमपूर्ण और आनंदित जीवनशैली अपनाने के लिए शिविर में परम गुरू ओशो एवं समर्थ गुरू के मार्गदर्शन में
सुरजपूर से आचार्य मॉ भक्ति पूर्णिमा
पेंड्रा से आचार्य संतोष चंद्रा एवं बिलासपुर से आचार्य पी पी सिंह द्वारा साधकों को ध्यान, योग एवं सत्संग सीखाया जाएगा, जिससे व्यक्ति अपने भीतर गहराईयों में जाकर अपने मन में शांति एवं आनंद का अनुभव कर सकता है। जीवन जीने की कला धीरे-धीरे आगे के ध्यान शिविरों में शामिल हो प्राप्त कर सकता है। कोरबा वासियों के लिए यह शिविर इस लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जो साधक परम गुरु ओशो से लम्बे समय से जुड़े है और संगठित नहीं वे भी शिविर में शामिल होकर अपना योगदान दे सकते है। समर्थगुरू धारा से जुड़कर अपनी आगे की साधना जारी रख सकते है। उक्त शिविर में सुबह का चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन, एवं शाम की चाय भी शामिल है। शिविर मे भाग लेने वाले सहभागी अग्रिम बुकिंग करा सकते है।
शिविर में शामिल होने के लिए संपर्क सूत्र – स्वामी प्रशांत जी – 9617634341, स्वामी प्रकाश जी – 7987117273, स्वामी मुकेश जी – 9522489999

बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान
✍️ भागीरथी यादव एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।






