सक्रिय पत्रकार हजरत खान को जान से मारने का कोशिश,सिर पर रॉड से किया प्राण घातक हमला,आई गंभीर चोंट,वारकर भागे आरोपी।

रिपोर्टर प्रदीप राव

 

Loksadan. बिलासपुर कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र मोरगा के सक्रिय पत्रकार हजरत खान पर जानलेवा हमला हो गया। यह घटना रविवार को रात्रि 3:00 बजे का बताया जा रहा है। आपको बता दे,कि बिलासपुर में सक्रिय पत्रकार हजरत खान के ऊपर अचानक प्राणघातक हमला कर दिया गया। जिस हमले से पत्रकार हजरत खान के सिर में गंभीर चोंट आ गया है,जानकारी के अनुसार पूरा मामला इस प्रकार का है,कि मोरगा चौंकी के ग्राम मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा का रहने वाला हजरत खान पत्रकार दिनांक 24 अगस्त 2025 को अपनी भतीजी सबाना खान ने फोन कर बताई कि मेरी बेटी आलिया खान थाना में मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है,जिसके सबंध में मेरी बेटी को समझाना है, पढाई- लिखाई नही करती है, मोबाइल में खेलती रहती है। और पढाई- लिखाई के लिये बोली हूं तो थाना में जाकर बोली की मेरे को मां डाटती है, बोलकर रिपोर्ट की है। बहन के कहने पर मैं गांव के स्वेता तंवर के साथ आकर मेरे भतीजी सबाना के घर जाकर आलिया खान को पढाई लिखाई में ध्यान दो कहकर समझाया और उसके बाद मेरी भतीजी सबाना खान बोली की चाचा-खाना खा लेना,और रात में यही रूक जाना कहने पर मैं और स्वेता तंवर आलिया खान के साथ मेरी भतीजी की किराये की मकान में रुक गए,और सो गए थे। तभी रात्रि लगभग 03:10 बजे संत कुमार तिवारी अपने लगभग 5 साथियों के साथ घर के अंदर घुसकर बोले की जिस घर में तुम हों उस घर का किराया मैं पटाता हूं,और पढाई लिखाई का खर्चा मैं करता हूं। तुम कौन होते हो यहां आकर सोने वाले कहकर मुझे मां बहन की गंदी- गंदी गाली गलौच किया,और जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्का करते हुएँ डंडा और रॉड से सिर पे जानलेवा हमला किया है, जिससे पत्रकार हजरत खान के सिर,एवं हाथ पैर में चोट आ गया है। घटना के सबंध में अपनी पत्नी रेश्मा, मेरा साला शेख अकिल को बताया है। आपको बता दे,कि तत्काल थाना जाकर मारपीट करने वाले बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफ.आई.आर दर्ज कराया गया। जिस पर BNS 296, 115(2) 351(2) 333, 3(5) धाराओं पर अपराध दर्ज कर दिया गया है।

पत्रकारों पर हमला करना व घटना को अंजाम देना हुआ आम बात :-

आपको बता दे,कि लगातार हों रहा पत्रकारों पर हमले की घटनाएं पुर देश में आम बात हो गई हैं। कई मामलों में पत्रकारों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा या गंभीर चोटें आई हैं। इन घटनाओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक प्रमुख कारण है पत्रकारों का सच उजागर करने के कारण लगातार हमला किया जा रहा है।

” क्या पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागु नही किया जा सकता?

” क्या पत्रकारों के जीवन का कोई मोल नही है?

” क्या पत्रकारों के ऊपर हों रहे हमले से शासन – प्रशासन को कोई मतलब नहीं?

” पत्रकारों पर हमला करने वालों अभी तक पुलिस के गिरफ्त में क्यों नही आए,आखिर उनको कौन दे रहा संरक्षण?

” क्या पत्रकारों पर हमला करने वालों के ऊपर ठोस कार्यवाही होगी,या नाकाम रहेगा प्रशासन ?

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त