छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, देखें लिस्ट….

POSTED BY MR PRADEEP RAO

 

Loksadan.  छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 की यूपीएससी चयन सूची को मंजूरी मिलने के बाद यह पदोन्नति संभव हुई। दिल्ली में 6 अगस्त को आयोजित हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में इन सात अधिकारियों के नाम पर मुहर लगी थी।इसके बाद केंद्र सरकार ने औपचारिक अधिसूचना जारी की।पदोन्नति के बाद अब ये अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कहलाएंगे। राज्य पुलिस सेवा से आईएएस या आईपीएस में प्रमोशन मिलना अधिकारियों के करियर में एक बड़ा मील का पत्थर माना जाता है। इससे उनके अधिकार क्षेत्र और जिम्मेदारियों में भी व्यापक बदलाव होता है।

फिलहाल गृह मंत्रालय की ओर से जिन अधिकारियों के नामों को मंजूरी दी गई है, उनमें सातों अधिकारियों को सीधे आईपीएस कैडर में शामिल किया गया है। राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को लंबे समय से इस फैसले का इंतजार था।

इस संबंध में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे छत्तीसगढ़ पुलिस संगठन के लिए गौरव का क्षण बताया है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रमोशन से न केवल चयनित अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राज्य पुलिस सेवा के अन्य अधिकारियों के लिए भी यह प्रेरणास्रोत साबित होगा।