नोनबिर्रा में रक्षाबंधन पर दिखा उत्सव का माहौल

दीपका क्षेत्र के नोनबिर्रा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सावन मास के अंतिम दिन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में तैयारी शुरू हो गई थी। सभी बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर पूजा-अर्चना की, उन्हें मिठाई खिलाई और भगवान से उनके दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की।

भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी बहनों के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसका वे पूरे वर्ष इंतजार करती हैं। गांव में दिनभर हंसी-खुशी और भाई-बहन के स्नेह से भरा माहौल बना रहा।