*राष्ट्रीय चिल्ड्रन कैडेट किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न*

 

Loksadan।  राज्य के खिलाड़ियों ने जीते 11 स्वर्ण, 12 रजत एवं 20 कांस्य सहित कुल 43 पदक

 

देश में चौथा स्थान प्राप्त किया।

 

कोरबा- सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के जीते 7 स्वर्ण, 5 रजत एवं 7 कांस्य सहित कुल 19 पदक।  

 

वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में तमिलनाडु किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वाधान में नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई तमिलनाडु में दिनांक 27 से 31 अगस्त 2025 तक चिल्ड्रन एवं कैडेट (बालक बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग 1400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लिए। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा , कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता राज्य के 69 सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की प्रतियोगिताओं में विभिन्न वजन वर्गो में भाग लिया। इन्होंने बताया कि राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, मुंगेली सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी ऑफिसियल प्रभात साहू, लोकिता चौहान, मनीष बाग,सर्वर एक्का, अमन सोनी, सूरज साहू, वरुण बाग के साथ हिस्सा लिए। 

 

राज्य की टीम ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य सहित कुल पदक जीतकर देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया।

 

सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा से वृंदा अगरवाल 2 स्वर्ण, खुशाल साहू 2 स्वर्ण, श्रद्धा साहू, प्रद्युम्न गोयल, दिव्या कर्ष ने स्वर्ण पदक जीता। कृति साहू, नाफिया सिद्दीकी, अवन्या तिवारी, नव्या तिवारी ने रजत पदक तथा नाफिया सिद्दीकी, मानसी यादव,हर्षिता यादव, चिराग चौहान,मनसा सिंह एवं श्लोक राज ने कांस्य पदक जीता। काव्या दिनेश,वैदिक पलेरिया,पी साई हर्ष, अप्रतिम पांडेय, डीयान यादव, नमन प्रजापति, श्रेया साहू, नूतन तिवारी, शिवा साहू ने क्वालीफाइंग राउंड्स में अच्छा प्रदर्शन किया।

राज्य की टीम के सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, बाल गोविन्द जायसवाल, रविन्द्र दुबे, रघुआथ नायक, वेंकटेश दास मानिकपुरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी ,प्रतिभा राय,रेहाना फातिमा, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, जुनैद आलम, अशोक साहू, शुभम यादव, अंकुश लाल यादव,रितेश साहा, रमेश साहू , हिमांशु यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त