*माटी अधिकार मंच 9 सितंबर को कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का करेगा गेट जाम हड़ताल* 

 

Loksadan।  माटी अधिकार मंच के द्वारा भूविस्थापितों प्रभावितों की समस्याओं के संबंध में 10 सूत्रीय मांग पत्र एसईसीएल महाप्रबंधक कुसमुंडा को सौंपी गई है । जिसके संबंध में 9 सितंबर को एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का गेट जाम हड़ताल किया जाएगा । जिसमें पुराने अर्जन एवं नए अर्जन से प्रभावित ग्रामीण उपस्थित रहेंगे ।

 

पुराने रोजगार प्रकरण का आज तक निराकरण नहीं

 

कुसमुंडा परियोजना की शुरुआत 1978 – 79 से हुई है । तत्कालीन समय में जिन ग्रामों का अधिग्रहण किया गया है । उन गांवो के बहुत से खातेदारों को आज भी रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है । पुराने अर्जन के खातेदारों को अर्जन के बाद जन्म , खाता संयोजन संबंधी कारणों से रोजगार से वंचित किया गया है , जबकि इस तरह का कोई नियम तत्कालीन मध्य प्रदेश शासन के द्वारा नहीं लाया गया है । मध्य शासन के द्वारा जनवरी 1983 में प्रत्येक खाते में कम से कम एक नौकरी देने का आदेश जारी किया गया था । जिसका पालन नहीं किया जा रहा है । आदेश का पालन नहीं करने से पुराने रोजगार के प्रकरण लंबित हैं जिसके कारण बार-बार आंदोलन की स्थिति निर्मित हो रही है । अर्जन के बाद जन्म संबंधी प्रकरण के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा भी आदेश पारित किया गया है । जिससे स्पष्ट हो गया है कि , अर्जन के बाद जन्मा व्यक्ति भी रोजगार के लिए पात्र है ।

 

 अधिग्रहण के 15 वर्ष बाद भी भूमि का मुआवजा नहीं , ग्रामीण परेशान

 

एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के द्वारा 1978 से लगातार कोल उत्खनन हेतु अभी तक ग्राम जरहाजेल , दूरपा , बरपाली , गेवरा , खम्हरिया, दुल्लापुर , बरमपुर , भैंसमाखार , मनगांव , जटराज , सोनपुरी , बरकुटा , पाली , पड़निया , रिसदी , खोडरी , चुरैल , अमगांव , खैरभावना आदि का अधिग्रहण किया जा चुका है । इसमें से अभी तक ग्राम सोनपुरी , गेवराबस्ती , अमगांव , चुरैल , खैरभवना में मुआवजा , रोजगार की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है । ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने का आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है । जिसमें से ग्राम सोनपुरी का अधिग्रहण किए 15 वर्ष हो गए हैं ।

 

शासकीय भूमि के प्रधानमंत्री आवासधारी पुनर्वास से वंचित

 

सभी ग्रामों में कमजोर वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया है । जिनका मकान ज्यादातर शासकीय भूमि पर निर्मित है एवं ऐसे आवासधारी जिनका मकान दूसरे व्यक्ति की भूमि पर बना हुआ है । प्रबंधन के अनुसार पुनर्वास की पात्रता नहीं रखते हैं । केंद्र सरकार के द्वारा आवासहीन लोगों को बसाया जा रहा है । इसके विपरीत एसईसीएल के द्वारा ऐसे लोगों को बेघर किया जा रहा है ।

 

माटी अधिकार मंच के द्वारा विस्थापितों के संबंध में लगातार , आंदोलन किया जा रहा है । भविष्य में विस्थापितों के हित में यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा ।

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह