राज्य स्तरीय शूटिंग में कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन। जूनियर और सीनियर वर्ग में जीता 3 मेडल

 

लोक सदन

 

भारतीय राइफल संघ के तत्वाधान छत्तीसग़ढ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 24वी राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा का आयोजन रायपुर में किया गया | उक्त स्पर्धा में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 250शूटर्स ने भाग किया। 29 अगस्त से 8 सितंबर तक माना शूटिंग रेंज में संपन्न प्रतियोगिता का आयोजन जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड द्वारा किया गया था। उक्त स्पर्धा में कोरबा के खिलाड़ियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। माना शुटिंग रेंज में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अपने उद्बोधन में श्री साव ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

उक्त स्पर्धा में कोरबा के 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें से सौम्या विश्वकर्मा ने गोल्ड मेडल, अक्षय कुमार एंथोनी ने सिल्वर , अभिजीत कुमार ने ब्रांज मेडल जीता। टीम स्पर्धा में रायफल शूटिंग में कोरबा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

केंद्रीय विद्यालय की छात्रा सौम्या विश्वकर्मा ने जूनियर वुमेन ओपनसाइट 50मी प्रोन पोजीशन राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया।

जिसमें छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण विभाग कोरबा के एस टी एम संभाग में पदस्थ अक्षय कुमार एंथोनी ने 50m सीनियर ओपन साइट राइफल शूटिंग प्रोन पोजीशन में सिल्वर मैडल जीता। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने ऑल इंडिया G.V. मावलंकर प्री नेशनल शूटिंग जीवी चैंपियनशिप भोपाल के लिए क्वालिफाई किया |

सीनियर मास्टर मेन्स वर्ग में एनटीपीसी रिटायर्ड कर्मी अभिजीत कुमार आनंद ने पिस्टल इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कोरबा टीम के खिलाड़ियों को नेशनल रेनाउंड मेडलिस्ट आकाश सराफ एवं अक्षय कुमार एंथोनी ने प्रशिक्षण दिया था।

कोरबा के शूटिंग खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए नगर पालिक निगम को के सभापति व कोरबा डिस्ट्रिक्ट रायफल एसोसिएशन के सचिव नूतनसिंह ठाकुर, कोरबा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र,शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, रायफल एसोसिएशन के निरज शर्मा, मोनू सिंह, पियूष सिंह, हेमंत गौतम, डॉ जितेन्द्र यादव, डॉ यामिनी बोर्डे आदि ने बधाई दी।

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त