
सुशील जायसवाल
कोरबी/चोटिया। सोमवार को हुई तेज बारिश के चलते कोरबी-चोटिया मुख्य सड़क मार्ग पर भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई। मोहन ढाबा के आगे ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 9223 फुलसर नाला के पास सड़क किनारे दलदल में फंस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक विजय ने लापरवाहीपूर्वक वाहन मोड़ने का प्रयास किया, तभी गीली मिट्टी में ट्रेलर धंस गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। व्यस्त मार्ग होने के कारण घंटों तक लोग परेशान होते रहे।
स्थानीय लोगों और वाहन मालिकों की मदद से मशक्कत कर ट्रेलर को बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।






