राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरबा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

 

✍️ भागीरथी यादव

 

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। सोलन में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

 

यह प्रतियोगिता वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन एवं हिमाचल प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से 700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं – पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लो किक, के-वन, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स – में मुकाबले हुए।

 

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 33 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में उतरे। महासचिव आकाश गुरुदीवान, प्रभात साहू, लोकिता चौहान, सर्वर एक्का, अमन सोनी, सूरज साहू और वरुण बाग बतौर ऑफिशियल मौजूद रहे।

 

कोरबा के विजेता खिलाड़ी:

 

स्वर्ण पदक – रजत गोयल, आमीन खान

 

रजत पदक – सिद्धि सोनवानी, सुयश नामदेव

 

कांस्य पदक – मयंक सिंह, आस्था गुप्ता, सिद्धि सिंह सोनवानी

 

 

इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और अधिकारियों को छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल सहित कई खेलप्रेमियों और अभिभावकों ने बधाई दी।

 

गौरतलब है कि प्रतियोगिता के सभी परिणाम ग्लोबल स्पोर्टडाटा मैनेजमेंट सिस्टम और आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से दर्ज किए गए। खिलाड़ियों को प्राप्त प्रमाणपत्र भारत सरकार के डिजीलॉकर ऐप में भी उपलब्ध रहेंगे।