राज्य स्तरीय के विजेता खिलाड़ी होंगे राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर में शामिल

 

 

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद तथा जिला तीरंदाजी संघ, बागबाहरा के संयुक्त तत्वावधान में 25वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025-26 का भव्य आयोजन मिनी स्टेडियम सुनसुनिया, बागबाहरा में 16 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुआ।

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय खेलों के सभी मापदंडों का पालन किया गया। खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जैसा अनुभव प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में जिले के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, अरविंद छाबड़ा, पुनेंद्र चंद्राकर, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, संजय पटेल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

🏹 विजेताओं की सूची (बालक वर्ग)

 

इंडियन राउंड: प्रथम – विक्रम राज (बिलासपुर), द्वितीय – प्रियांशु मरकाम (बिलासपुर), तृतीय – कुबेर सिंह (बिलासपुर)

 

रिकर्व राउंड: प्रथम – गीतेश यादव (कोरबा), द्वितीय – श्रेयांश वर्मा (बालोद), तृतीय – तरुण जांगड़े (भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर)

 

कंपाउंड राउंड: प्रथम – रुस्तम (राजनांदगांव), द्वितीय – आर्यन (कोंडागांव), तृतीय – निशांत पटेल (खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर)

 

🎯 विजेताओं की सूची (बालिका वर्ग)

 

इंडियन राउंड: प्रथम – सरिता बघेल (दंतेवाड़ा), द्वितीय – माया (बिलासपुर), तृतीय – चांदनी साहू (खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर)

 

रिकर्व राउंड: प्रथम – क्षमा पिस्दा (भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर), द्वितीय – फलक यादव, तृतीय – दक्षा यादव

 

कंपाउंड राउंड: प्रथम – अदिति (कोंडागांव), द्वितीय – पद्मा साहू (महासमुंद), तृतीय – देविका साहू (रायपुर)–

 

🏅 विशेष आकर्षण

 

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप (दक्षिण कोरिया) में दो पदक विजेता टोमन कुमार का पारंपरिक स्वागत किया गया।

टोमन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा – “तीरंदाजी खेल में शारीरिक श्रम से अधिक मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता होती है। गुरु के मार्गदर्शन के बिना सफलता संभव नहीं।”

 

🏆 प्रतिभाग और आयोजन

 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 जिलों से 27 टीमों के 240 तीरंदाज व 55 कोच-मैनेजर शामिल हुए।

महासमुंद जिले से खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग तथा बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के खिलाड़ी शामिल हुए।

 

समापन समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, उपाध्यक्ष देवेश साहू, प्रेम साहू, मंता यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

निर्णायक मंडल में श्रद्धा सोनवानी, कुशल रजक, बिंदेश्वरी, साक्षी विश्वकर्मा, ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, बसंत मांझी का विशेष सहयोग रहा।

मंच संचालन डॉ. विकास अग्रवाल व सोमनाथ साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन अरविंद छाबड़ा ने किया।–

 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • Related Posts

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    अन्य खबरे

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो