रक्षाबंधन 2025 स्पेशल : ₹5000 के अंदर भाई-बहन एक-दूसरे को दे सकते हैं ये खास गिफ्ट्स

रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह दिन उन पलों की याद दिलाता है जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और खुशहाली की कामना करती हैं, और भाई उन्हें जीवनभर सुरक्षा देने का वचन देते हैं।

 

इस पवित्र त्योहार पर, भले ही भाई-बहन देश के किसी भी कोने में क्यों न हों, लेकिन प्यार का धागा उन्हें जोड़ता ही है। इस रिश्ते को और खास बनाने के लिए हर भाई चाहता है कि अपनी बहन को कुछ अनोखा और यादगार तोहफा दे। वहीं बहनें भी इस दिन को खास बनाने के लिए अपने भाइयों के लिए कुछ खरीदने की सोचती हैं।

 

बड़ी खबर:- केंदई गांव में खुजली संक्रमण से दो मासूम बच्चों की हृदय विदारक मौत…

    रक्षाबंधन 2025 स्पेशलरक्षाबंधन 2025 स्पेशल

 

अगर आप भी गिफ्ट को लेकर असमंजस में हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज, जो ₹5000 के अंदर हैं और भाई-बहन दोनों एक-दूसरे को दे सकते हैं।

 

बहनों के लिए गिफ्ट आइडिया:

 

कॉफी टेबल: स्टाइलिश और यूज़फुल कॉफी टेबल जो किताबों के साथ कॉफी की चुस्कियों का आनंद बढ़ाए।

 

सुगंधित मोमबत्तियाँ: लैवेंडर, चंदन या पचौली सुगंध वाली कैंडल्स, जो कमरे को खुशनुमा बना दें।

 

बेडसाइड शेल्फ: जिसमें नॉवल्स, स्किनकेयर, ईयरबड्स, वॉटर बॉटल आराम से रखी जा सके।

 

सिरेमिक डिफ्यूजर: रूम फ्रेशनर जो बहन के मूड को हल्का करे और सुकून दे।

 

फेस सीरम: डेली स्किनकेयर के लिए नायसिनेमाइड, कोजिक और गायकॉलिक एसिड बेस्ड सीरम।

 

भाइयों के लिए गिफ्ट आइडिया:

 

फोल्ड-अप डेस्क: गेमिंग, वर्क कॉल या बेड पर आराम से काम के लिए परफेक्ट।

 

टीवी स्पेस ऑर्गनाइज़र: रिमोट, वायर्स और गैजेट्स को सजाने के लिए स्टाइलिश शेल्फ।

 

लिनन स्प्रे: काम के तनाव को दूर करने वाला रिलैक्सिंग खुशबू वाला स्प्रे।

 

सनस्क्रीन: जल्दी अब्जॉर्ब होने वाली, मैट फिनिश और सुगंधरहित सनस्क्रीन।

 

हेयरकेयर किट: बालों की झड़ने की समस्या को रोकने वाला शैम्पू और सीरम।

 

रक्षाबंधन पर इन छोटे-छोटे लेकिन दिल से दिए गए गिफ्ट्स से रिश्ते को और मजबूत बनाएं। चाहे भाई दें या बहन, इन उपहारों के जरिए प्यार, समझदारी और साथ का एहसास हमेशा बना रहेगा।

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह