गांव-गांव तक पहुंची तहसील की सुविधा, तेज हुआ राजस्व प्रकरणों का निराकरण

 

✍️ भागीरथी यादव

 

25 वर्षों में कोरबा जिले में चार से बढ़कर हुईं 12 तहसीलें, प्रशासनिक दक्षता में आई उल्लेखनीय वृद्धि

 

कोरबा, 1 नवम्बर 2025।

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन वर्ष 2000 में कोरबा जिले में केवल चार तहसीलें — कोरबा, करतला, कटघोरा और पाली — कार्यरत थीं। सीमित प्रशासनिक ढांचे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने राजस्व प्रकरणों के समाधान के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। संसाधनों की कमी और प्रकरणों की अधिकता के चलते न्याय में विलंब आम बात थी।

 

पिछले 25 वर्षों की विकास यात्रा में कोरबा जिले ने प्रशासनिक विस्तार और जनसुविधा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। बढ़ती जनसंख्या और ग्रामीण अंचलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने लगातार नई तहसीलों का गठन किया। आज कोरबा जिला प्रशासनिक रूप से सशक्त हो चुका है, जहां अब कुल 12 तहसीलें कार्यरत हैं — कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा, अजगरबहार, भैसमा, बरपाली, दर्री, दीपका, हरदीबाजार और पसान।

 

नई तहसीलों के गठन वर्ष इस प्रकार हैं —

पोड़ी-उपरोड़ा (2008), हरदीबाजार (2020), दर्री (2020), अजगरबहार (2022), भैसमा (2022), बरपाली (2022), दीपका (2022) और पसान (2022)।

इन तहसीलों के गठन से न केवल ग्रामीणों की प्रशासनिक पहुंच आसान हुई है, बल्कि राजस्व मामलों के निपटारे में पारदर्शिता और गति भी आई है।

 

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को प्राथमिकता में रखा है। वे हर 15 दिनों में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हैं, ताकि समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके।

 

📊 राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय सुधार

 

राजस्व वर्ष 2023-24 में कुल 12,578 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 5,828 प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 16,565 प्रकरणों तक पहुंची, जिनमें से 12,642 प्रकरणों का सफल निराकरण किया गया — जो कि 76.31 प्रतिशत की उत्कृष्ट सफलता दर है।

यह उपलब्धि बताती है कि कोरबा जिले में प्रशासनिक दक्षता और सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार हुआ है।

 

🏠 स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भरता का अधिकार

 

स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 9,114 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है, जबकि 1 नवम्बर 2025 को 5,500 नए अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। यह पहल ग्रामीणों को उनके भूमि स्वामित्व का प्रमाणपत्र देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

🌾 जनता तक पहुंचा शासन, शासन तक पहुंची जनता की आवाज

 

यह 25 वर्षों की कहानी है बदलते कोरबा की — जहां शासन की पहुँच अब गांव-गांव तक है और जनता की आवाज सीधे शासन तक पहुंच रही है।

राजस्व प्रशासन के इस सुदृढ़ीकरण ने कोरबा को विकास और सुशासन की नई पहचान दी है।

आज आम नागरिकों को न केवल त्वरित सेवाएं मिल रही हैं, बल्कि प्रशासन पर विश्वास और पारदर्शिता की भावना भी मजबूत हुई है।

  • Related Posts

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    ✍️ भागीरथी यादव     पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    अन्य खबरे

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार