कोरबा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान से 5 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार, मकान मालकिन भी हिरासत में

Oplus_16908288

 

 

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। शिकायत के आधार पर की गई छापेमारी में एक मकान से 5 युवतियां और 3 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से मकान मालकिन सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में रहने वाली सुरती पटेल के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। मोहल्ले वालों का आरोप है कि यहां आए दिन बाहरी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था।

स्थानीय लोगों ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन आरोप है कि मकान मालकिन सुरती पटेल विरोध करने पर मोहल्लेवासियों से गाली-गलौज करती और उन्हें धमकी देती थी। इससे परेशान होकर वार्डवासियों ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर घर में मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने मौके से हरदी बाजार निवासी ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार निवासी राज दास महंत, मकान मालकिन सुरती पटेल और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

इधर, वार्ड नंबर 36 के पार्षद अजय गोड सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी सिविल लाइन थाना पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षद ने कहा कि लंबे समय से इलाके में चल रही अवैध गतिविधियों से बच्चों और स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।